होम राज्य उत्तर प्रदेश अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में,बिल्सी के श्री रघुनाथ जी...

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में,बिल्सी के श्री रघुनाथ जी मंदिर में 9 दिनों के लिये अखण्ड ज्योति जलाई गई!

बिल्सी। नगर के श्री रघुनाथ जी विराजमान मंदिर गली कूचा में आज से 9 दिनों के लिये अखण्ड ज्योति का प्रज्वलन किया गया।इस अखण्ड ज्योति का प्रज्वलन अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के होने के उपलक्ष्य में किया गया है।

आज दिनांक 14 जनवरी से 22 जनवरी तक 9 दिन के लिए यह अखंड राम ज्योति जलाई गई है । राम मंदिर के निर्माण के इन पलों को सभी नगरवासी हर्सोल्लास के साथ मना कर गर्व महसूस कर रहे हैं । देश भिन्न भिन्न जगहों पर सभी जन अपने-अपने ढंग से इस पर्व को मना रहे हैं।बहीं रघुनाथ मंदिर मे इस पल को अखण्ड ज्योति जलाकर मनाया जा रहा है।

आज के इस अखण्ड ज्योति प्रज्वलन कार्यक्रम में कवि नरेंद्र मोहन गरल, मास्टर मनोज सक्सेना, डा० अतुल सक्सेना, अर्पित जोहरी आदि लोगों ने भगवान राम का अभिनंदन किया।ओर सभी ने कहा कि हम सब का जीवन धन्य हो गया है हमारी पीढ़ी इस पल की साक्षी बन रही है जिसमें अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का सपना अपने सामने पूरा होते हुए देखने का सौभाग्य मिला रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने 22 जनवरी के प्रति और भी ज्यादा उत्साह दिखाते हुये इस को दीपावली की तर्ज पर मनाने का निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here