होम राज्य उत्तर प्रदेश अधिशासी अधिकारी के खिलाफ भड़का, सभासदों का गुस्सा,बम्बा चौराहे पर बैठकर किया...

अधिशासी अधिकारी के खिलाफ भड़का, सभासदों का गुस्सा,बम्बा चौराहे पर बैठकर किया प्रदर्शन, तानाशाही का लगया आरोप।

तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय

बिल्सी।नगर पालिका परिषद की बैठक में गैर हाजिर रहे कुछ सभासदों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पर तानाशाही का आरोप लगाया है । बोर्ड़ की मीटिंग से गैर हाजिर रहे सभासदों ने बंबा चौराहे पर एकत्रित होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया ।

सभासद सहनाज अल्वी एवं दिलीप कुमार ने कहा कि नगर पालिका के यू पर मनमानी ढंग से नियम विरुद्ध कार्य कर तानाशाही पूर्ण रवैया अख्तियार कर रखा है ।जबकि नगर की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है।सभासदों का आरोप है वार्ड की जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सभासदों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here