होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: कुटी मंदिर में महाकाल का श्रृंगार कर भक्तों ने की पूजा-अर्चना

बिल्सी: कुटी मंदिर में महाकाल का श्रृंगार कर भक्तों ने की पूजा-अर्चना

तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय
बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भोलेनाथ (महाकाल) का भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। बाबा के दर्शन के लिए यहां भक्तों का तांता लगा रहा। यहां महिलाओं ने भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया। भक्तों ने बताया कि बाबा का श्रृंगार प्रत्येक सोमवार बदल-बदल स्वरुप कर किया जाता है। बाद में यहां बाबा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर यहां तमाम बाबा के भक्त मौजूद रहे। इधर नगर के मुख्य बंबा चौराहे के निकट शिव शक्ति भवन मंदिर में स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों ने महाकाल का भव्य श्रृंगार कर कई धार्मिक आयोजन किए गए। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here