नई दिल्ली। नई दिल्ली जिले स्थित इजराइली दूतावास के पीछे खाली प्लॉट में धमाके की सूचना मिली है। मौके पर सुरक्षा बल पहुंच गया है। सुरक्षा कर्मियों ने आसपास के इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, किसी ने पीसीआर काल कर धमाके की जानकारी दी थी।
घटना लगभग सात बजे के आसपास हुई है। नई दिल्ली जिला पुलिस और स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई हैं। बता दें कि 2021 में भी नए साल पर यहीं कार में धमाका हुआ था। जहां कार में पीछे की तरफ बम को चिपका दिया गया था।

























