बदायूँ।श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट द्वारा आज बिरबाबाड़ी मन्दिर मे अन्नकूट उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया इस दौरान सभी भक्तो ने नृत्य के साथ संकीर्तन में भावविभोर दिखे।ट्रस्ट के सदस्य पंकज जी ने बताया कि सभी भक्त ठाकुर जी के भोग के लिए अपने घर से स्वनिर्मित तरह तरह के पकवान बना कर लाये इन्हीं पकवानों का ठाकुर जी को भोग लगाया गया।


ठाकुर जी की सभी लीलाओ को षड् गोस्वामियो द्वारा प्रकट किया गया है जिसमे श्री गिरिराज पूजा को श्री रूप गोस्वामी जी ने प्रकट किया जिसमे की ठाकुर जी द्वारा श्री गिरिराज पूजन का आयोजन किया गया। वही गिरिराज पूजन द्वापर युग से अभीतक चला आ रहा है प्रति वर्ष सभी भक्त जन बड़े ही धूम धाम से मनाते आ रहे है।
इस अवसर पर पंकज , अरुण , ऋषिराम , आशीष , नरेंद्र ,पवन, गौरांग, अक्षत, जतिन आदि मौजूद रहे ।

























