होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र कल “बाल दिवस पर राष्ट्रपति...

बदायूँ लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र कल “बाल दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से करेंगे मुलाकात।

बदायूँ।लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल छात्र कल बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।स्कूल के छात्र मान्यता मिश्रा , दीपांश यादव, तांजिल गुप्ता, और दर्श मिश्रा के साथ स्कूल के सह संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका रीता त्रिवेदी, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच गए है।

स्कूल के चेयरमैन श्री वेदब्रत त्रिवेदी जी ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह से भ्रमण बच्चो के अंदर व्यवहारिक परिवर्तन लाने और अपने देश के बारे में जानने, समझने का बेहद उत्तम उदाहरण साबित होते है।

राष्ट्रपति से मिलने रवाना हुए छात्रों के अभिभावकों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सपने में भी कभी नहीं सोचा था कि उनके बच्चे कभी राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।इसके लिये हम लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधतंत्र का धन्यवाद करते हैं जिनके द्वारा बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सम्पूर्ण विकास को ध्यान मे रखते हुए निरन्तर इस तरह के प्रयास कर उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है।इस मौके पर स्कूल के अध्यापकों ने भी अपनी खुशी व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here