बदायूँ।उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की एक बैठक यूपीटी हॉल में अपराह्न 12:00 बजे सम्पन्न हुई बैठक में जनपद बदायूं की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडे द्वारा की गई।बदायूँ शाखा की नई कार्यकारिणी में रवि वर्मा को अध्यक्ष, अवधेश कुमार शाक्य को महामंत्री वहीं रीना पाठक को संगठन मंत्री सहित मीडिया प्रभारी व अध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी में विशाल पटेल को विधि सलाहकार सुधीर कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नदीम हुसैन कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र को लेखा परीक्षक व श्री शशिकांत शर्मा को सर्वसम्मति से संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान श्री नितिन कुमार ADPRO , ऋषि कांत शर्मा ADO, खालिद अली खान ADO, शिवकुमार ADO, दिनेश बाबू ADO, सहित दिनेश कुमार, मनोज दुबे , नवीन शर्मा, मुनीश शाक्य, रामौतार पाल ,शिवकुमार आदि ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।


























