होम राज्य उत्तर प्रदेश JDU राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में मंगलवार को बड़ा फेरबदल,नई टीम में...

JDU राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में मंगलवार को बड़ा फेरबदल,नई टीम में यूपी के प्रदेशाध्यक्ष अनूप पटेल को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी,समर्थकों में खुशी की लहर,

बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया है। इस उलटफेर में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी द्वारा जारी सूची में मंगनी लाल मंडल को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम में 22 नेताओं को महासचिव बनाया गया है जबकि 7 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। सचिव की लिस्ट में रविंद्र प्रसाद सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय वर्मा, अनूप पटेल, दयानंद राय और संजय कुमार शामिल हैं।राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के नाम को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची से हटा दिया है। जारी सूची में केसी त्यागी का नाम नहीं है।

इन नेताओं को मिली जगह, देखें लिस्ट

नई टीम में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। मंगनी लाल मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रामनाथ ठाकुर, संजय झा समेत 20 नेताओं को महासचिव नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश जनतादल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष बदायूँ निवासी श्री अनूप सिंह पटेल पर विश्वास जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है, अनूप सिंह का नाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आने पर उनके समर्थकों ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय का गर्मजोशी से स्वागत किया है|समर्थकों का कहना है कि अनूप सिंह पटेल कर्मठ और ईमानदार नेता है |उनकी ताजपोशी से उत्तर प्रदेश में जदयू की शक्ति और बढ़ेगी| बता दें कि अनूप सिंह पटेल नीतिश कुमार के वेहद करीबियों में सुमार हैं,शरद यादव से भी उनके गहरे पारिवारिक रिश्ते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here