होम राज्य उत्तर प्रदेश दिल्ली-NCR में सवा दस बजे भूकंप के झटके UP, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड,...

दिल्ली-NCR में सवा दस बजे भूकंप के झटके UP, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान बिहार में भी झटके महसूस किए गए। 6.6 की तीव्रता आंकी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में रहा

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में मंगलवार रात करीब सवा दस बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। UP, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार में भी झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 6.6 आंकी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में रहा।

भारत के अलावा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कजाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। सीस्मोलॉजी विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान से 90 किमी दूर कालाफगन में था। भूकंप के झटके लगने से लोग घबराहट में घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के झटके कई सेकेंड तक महसूस किए गए।

राजस्थान में भी मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर सहित तमाम शहरों में लोग घरों से बाहर भागे। एक-दूसरे को फोन कर भूकंप आने की जानकारी दी।बीकानेर, जोधपुर, अलवर, गंगानगर, अजमेर, झुंझुनूं आदि शहरों में भूकम्प के झटके महसूस होते ही लोग घर से बाहर की ओर दौड़े। अपने नाते-रिश्तेदारों को फोन करके इसकी जानकारी भी दी, ताकि सभी सुरक्षित अपने घरों से बाहर आ जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here