होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में उमड़ा...

बदायूँ में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाव,यात्रा ने शहर के लोगों में भरा देश प्रेम का जोश,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता के कुशल नेतृत्व की चहुँ ओर हो रही चर्चा।

  • बदायूँ में तिरंगा यात्रा ने रचा इतिहास,
  • शहर वासियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर लगाये भारत माता की जय के नारे।
  • तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब से पुलिस- प्रशासन के हाथ पैर फूले।

बदायूँ।आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई।विदित है कि भारत सरकार के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। देशभर में विभिन्न सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनैतिक,प्रशासनिक एवं धार्मिक आयोजन उत्साह व उमंग के साथ मनाये जा रहे हैं। इसी अवसर पर देश भर में गांव, शहर के घर-घर में सभी भारतवासी अपने अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराएंगे। उसी के प्रचार-प्रसार हेतु 

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बदायूँ द्वारा आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मशहूर शर्मा डी.जे.भी शामिल हुआ जिस पर बज रहे देश भक्ति के गानों पर हज़ारों कार्यकर्ताओं झूमते नज़र आये।


तिरंगा यात्रा को भाजपा कार्यालय से जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने तमाम नेताओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।भाजपा कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए रघुपति राघव राजा राम और वंदे मातरम एवं भारत माता की जय का उदघोष करते एवं देश भक्ति गीत गाते हुए निकले।

इस अवसर पर जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में युवाओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकालना राष्ट्र के प्रति प्रेम, समर्पण को दर्शाता है। युवा ही भारत के राष्ट्र निर्माण की भावी पीढ़ी है युवाओं को राष्ट्र निर्माण और भारत माता को पुनः परम वैभव पर ले जाने के लिए निरंतर राष्ट्रहित में कार्य करने चाहिए। युवाओं को यह आजादी संजोए रखना ही उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बदायूं जनपद के कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक 30 मंडल स्तर पर हजारों की संख्या में तिरंगा यात्रा निकालकर यह दिखा दिया है युवा ही राष्ट्र निर्माण की पहली कड़ी है। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए बधाई दी।

तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय बदायूँ से प्रारंभ होकर दातागंज चुंगी- इन्द्रा चौक- भामाशाह चौक- महाराणा प्रताप चौक- परशुराम चौक- दिनेश चौक- रज़ी चौक-नई सराय, शहबाजपुर- गोपाल टॉकीज हर प्रसाद मंदिर होते हुए नवादा स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर जाकर सम्पन्न हुई ।

इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता बिल्सी विधायक हरीश शाक्य पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक धर्मेंद्र शाक्य सिनोद शाक्य पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव हरप्रसाद पटेल शैलेष पाठक चेयरमैन दीपमाला गोयल धीरेंद्र गुप्ता उमेश राठौर सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक दिग्गज गुप्ता सहदेव सागर शारदेन्दु पाठक आशीष शाक्य शैलेंद्र शर्मा विश्वजीत गुप्ता,अमित सिंह,श्रीमती रीता वर्मा, अंकित मौर्य ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह,अतेंद्र विक्रम सिंह बदायूँ विश्व हिंदू परिषद से डी एन शर्मा,जिलाउपाध्यक्ष, उज्ज्वल गुप्ता जिला मंत्री, मयूर गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, सुभम अग्रवाल, जिला प्रभारी वैश्य एकता परिषद, सुनील गुप्ता,उपाध्यक्ष किसानमोर्चा भाजपा,अनेकपाल पटेल ओमकृष्ण सागर अमित पाठक सुयस जौहरी कर्तव्य वैश्य जितेन्द्र साहू केशव चौहान धीरज पटेल संदीप चौहान ज्ञानेंद्र चौहान अनुभव उपाध्याय सीमा राठौर अमिता उपाध्याय रजनी मिश्रा मोनिका गंगवार,राजीव रस्तोगी समेत हज़ारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here