होम राज्य उत्तर प्रदेश दुखद समाचार: बिल्सी के सबसे पुराने सीमेंट व्यवसायी श्री राम माहेश्वरी का...

दुखद समाचार: बिल्सी के सबसे पुराने सीमेंट व्यवसायी श्री राम माहेश्वरी का लम्बी बीमारी के बाद निधन,

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पाँच निवासी श्रीराम माहेश्वरी (सीमेंट बालों ) का आज लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।वो काफी लम्बे से बीमार चल रहे थे। श्री राम माहेश्वरी अमृत विचार के पत्रकार प्रखर माहेश्वरी जी के पिता थे।उनके निधन से बिल्सी नगर में शोक की लहर है।

श्री राम माहेश्वरी के निधन पर सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत श्री मटरू मल शर्मा ने शोक जताया है, स्वदेश केसरी परिवार भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

स्व.माहेश्वरी के निधन पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी समाज ने गहरा दुख जताया है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा ने एक शोक सभा आयोजित कर भगवान महेश से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने व शोक संतृप्त परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।शोक सभा मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभा के प्रदेश मंत्री सुभाष बाहेती दिनेश चंद्र आसावा राकेश माहेश्वरी सर्राफ मुकुल मालपानी दीपक बाबा चंद्रसेन माहेश्वरी उमेश तोषनीवाल सुबीन माहेश्वरी सतीश चंद माहेश्वरी जयप्रकाश लड्ढा सुधीर सोमानी आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here