उसहैत संवाददाता सोमेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
बदायूँ।उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरिया डाडाडा चंद्रपुरा की महिला अपरान्ह 3 बजे के आसपास अपने गांव लौट रही थी गौरवमई पुलिया से चंद्रपुरा वाले रोड पर अकेली महिला को देख घात लगाए बैठे बदमाश ने महिला से कुंडल छीनने की घटना को अंजाम दे दिया। इस दौरान महिला के शोर मचाने पर पीछे से आ रहे राहगीरों ने महिला से घटना की जानकारी लेकर उसके घरवालों को सूचना दी,परिवारीजनों ने घटना स्थल पर पहुंच कर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से चोर का हुलिया जानकर ग्रामीणों के साथ चोर की तलाश शुरू कर दी जल्द ही चोर को पकड़ कर उससे एक कुंडल बरामद कर लिया।चोर ने अपना नाम, अरबाज पिता का नाम अनवर खान ग्राम गोरमी का रहने वाला बताया है। घटना की सूचना पर ततपरता से पहुंचे पुलिस के दोंनो जबानों नितिन कुमार, देवेंद्र सिंह की क्षेत्र में प्रसंसा हो रही है।

























