होम राज्य उत्तर प्रदेश MLC चुनाब : बीजेपी ने जारी की 30 प्रत्याशियों की सूची, ,मेरठ,गाजियाबाद...

MLC चुनाब : बीजेपी ने जारी की 30 प्रत्याशियों की सूची, ,मेरठ,गाजियाबाद ,बदायूँ से ब्राहमण को टिकट बदायूँ से वागीश पाठक का नाम,

  • सूबे में विधान परिषद की कुल 100 सीटें हैं
  • विधान परिषद में 6 साल के लिए सदस्य चुने जाते हैं

भाजपा ने आज एमएलसी चुनाव 2022 को लेकर 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा द्वारा जारी की गई इस सूची में जातीय संतुलन को साधने की पूरी कोशिश की गई है। भाजपा ने मेरठ गाजियाबाद, बदायूँ की सीट पर ब्राहमण को टिकट देकर समाज को यह संदेश दिया है कि उन्होंने ब्राहमणों का सम्मान किया है।पहले चरण के लिए 30 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं. सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बदायूँ से वागीश पाठक को प्रत्याशी बनाया है ,पहले चरण में 30 प्रत्याशियों का नामांकन होना है. बता दें कि पहले चरण के लिए 21 मार्च तक प्रत्याशियों का नामांकन होगा. 

बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट में ये नाम शामिल

केंदीय चुनाव समिति द्वारा जारी की गई सूची में मुरादाबाद-बिजनौर से सत्यपाल सैनी, रामपुर बरेली से कुंवर महाराज सिंह, बदायूं से वागीश पाठक, पीलीभीत शाहजहांपुर से डा0सुधीर गुप्ता, हरदोई से अशोक अग्रवाल, खीरी से अनूप गुप्ता, सीतापुर से पवन सिंह चौहान, लखनऊ—उन्नाव से रामचंद्र प्रधान, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह , प्रतापगढ से हरिप्रताप सिंह, बाराबंकी से अंगद कुमार सिंह, बहराइच से प्रज्ञा त्रिपाठी, गोंडा से अवधेश सिंह मंजू, फैजाबाद से हरिओम पांडेय, गोरखपुर से सीपी चंद, देवरिया से डा0 रतन पाल सिंह, आजमगढ मऊ से अरूण कुमार यादव, बलिया से रविशंकर सिंह , गाजीपुर से चंचल सिंह, इलाहाबाद से केपी श्रीवास्तव, बांदा हमीरपुर से जितेंद्र सिंह सेंगर, झांसी जालौन से श्रीमती रमा निरंजन ,इटावा फर्रखबाद से प्रांशु दत द्विवेदी, आगरा फिरोजाबाद से विजय शिवहरे, मथुरा एटा मैनपुरी से ओम प्रकाश सिंह, मथुरा एटा मैनपुरी से आशीष यादव,अलीगढ से ऋषिपाल सिंह ,बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी, मेरठ गाजियाबाद से धमेंद्र भरदाज, मुजफ्फरनगर सहारनपुर से वंदान मुदित वर्मा को टिकट दिया गया है। यह सूची पार्टी महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण कुमार ने जारी की।

बता दें कि यूपी में बुधवार को MLC चुनाव नामांकन की तारीख बढ़ा दी गई है. अब 19 मार्च की जगह 21 मार्च तक प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे. 36 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनावों के लिए नामांकन 15 मार्च से शुरू हुआ है. इन सीटों के लिए 9 अप्रैल को चुनाव होना है और नतीजे 12 अप्रैल को आएंगे. सूबे में विधान परिषद की कुल 100 सीटें हैं. 

यूपी में विधान परिषद का प्रारूप 

विधान परिषद में 6 साल के लिए सदस्य चुने जाते हैं. यूपी में परिषद की कुल 100 सीटें हैं. अलग-अलग तरीके से चुनकर पहुंचते हैं. 100 में से 36 सीटें स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि चुनते हैं. इसके अलावा कुल 100 सीटों में से 1/12 यानी 8-8 सीटें शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं. वहीं, 10 अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों को राज्यपाल विधान परिषद के रूप में मनोनीत करते हैं. बाकी बची 38 सीटों पर विधानसभा के विधायक वोट करते हैं और विधान परिषद के विधायक चुनते हैं.  

SP के पास फिलहाल बहुमत

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कुल 100 सदस्य हैं, जिनमें बहुमत के लिए 51 का आंकड़ा चाहिए.  उच्च सदन में 48 सीटों के साथ सपा बहुमत में है जबकि बीजेपी के पास 36 सदस्य हैं. हालांकि, विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के 8 सदस्यों ने  बीजेपी का दामन थाम लिया था. वहीं, बसपा के एक एमएलसी भी बीजेपी में पहुंच गए.  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here