बदायूं।भाजपा सरकार में हर वर्ग का हित सुरिक्षत है यह कहना है पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य ने आज विधायक धर्मेन्द्र शाक्य के पक्ष में ग्राम चीलपुरा ,अखतमई ,मल्लामई,खिरियाबाकरपुर चुडिया,घटियारी, भदसिया, लोहाथेर समेत कई ग्राम में दौरा किया।




इस दौरान शाक्य ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां गिनाई उन्होंने जनता से 2022 का विधानसभा चुनाव जिताने की अपील की।घटियारी में भगवान सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का हित सुरिक्षत है,इस सरकार में हर वर्ग का ख्याल रखते हुए तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की है उज्जवला गैस योजना के तहत घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम किया है। वहीं आयुष्मान भारत के तहत गरीबों का फ्री इलाज कराने का काम किया है। इस मौके ब्लॉक प्रमुख जगत यादवेंद्र शाक्य,कादरचौक ब्लॉक वीरेंद्र राजपूत, धर्मसिंह शाक्य ,चिरौंजी लाल प्रधान ,राजू मौर्य,दुष्यन्त कुमार सिंह,अशवनी गुप्ता, मनीष गुप्ता,नीरज यादव, समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

























