होम राज्य उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने विधान सभा चुनाव...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने विधान सभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करने की ली शपथ ।

बदायूँ/ शरह बरौलिया।बिसौली-क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर का कालेज शरह बरौलिया में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सक्रिय लोकतांत्रिक नागरिकता के निर्माण प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए स्वयं सेवकों ने आज 14 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक करने की शपथ ली।


कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने स्वयं सेवकों से शपथ पत्र भराकर अधिक से अधिक जागरूक करने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य डॉ0 नरेश चन्द ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने का अधिकार है। मतदान के दिन 14 फरवरी को सभी व्यक्ति पहले मतदान करें और उसके बाद ही जलपान करें। प्रत्येक मतदाता का दायित्व है कि वह स्वयं अपने साथ कम से कम 10 अन्य मतदाताओं को वोट डालने के लिए बूथ पर ले जाए।
कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि
 महिलाएं भी घर के काम से पहले वोट डालें और उसके बाद भोजन व अन्य काम करें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति वोट डालने से वंचित ना रह जाए। उन्होंने प्रथम बार बने मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में पहली बार शामिल होने की ढेर सारी बधाई और मतदान के दिन सबसे पहले अपना उत्साह दिखाते हुए बूथ पर पहुंचकर वोट डालें।
इस अवसर पर शहादत बख्श प्रवीण मिश्रा विप्लव भारती मोहनी चौधरी,आराध्या सिंह,सुहाना सिंह,श्वेता ,खुशी,महक,विपनेश सलीम सैफी, अमन चौधरी,नीरज ,भूपेंद्र सिंह आदि थे।
संचालन राजकुमार शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here