बदायूँ/बिल्सी बदायूंः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने बदायूँ पहुंचे. यहां पर स्वतंत्र देव सिंह बदअलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में 3 जनसभाओं को संबोधित किया. इससे पहले उन्होंने उघेती कस्बे में रोड शो भी किया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से पुनः प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।






बिल्सी में विशाल सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा दल नहीं दलदल है उन्होंने कहा कि योगी और मोदी सरकार ने गरीबों के हितों के लिए तमाम योजनाएं चला रखी है, जिनका लाभ भी उन्हें मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में लाइट की यह हालत थी कि कोई मेहमान घर पर आता था तो मच्छर काट काट कर परेशान कर देते थे. लेकिन योगी सरकार में हर घर में 24 घंटे लाइट का प्रबंध किया गया. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बिजली का तार पकड़ने पर करंट नहीं आता था लेकिन बिजली का बिल हाथ में पकड़ते ही शरीर में करंट दौड़ जाता था. उन्होंने कहा कि अपराध करने के बाद अपराधियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी. योगी जी की सरकार आने के बाद उन्हीं अपराधियों को जेलों में डाल दिया गया.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को बदायूं के दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले वह सहसवान विधानसभा क्षेत्र के कस्बा उघैती में पार्टी प्रत्याशी डीके भारद्वाज के साथ जनसंपर्क किया।
उघैती के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बिल्सी में भाजपा प्रत्याशी हरीश शाक्य जी के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और उन्होंने मोदी और योगी जी को देश के लिये बहुत ही उपयोगी बताया उन्होने कहा पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है,उन्होंने कहा हम विकास के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चरण के चुनाव में भाजपा को बंपर सीटें मिल रही हैं। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एक परिवार की पार्टी है, इसमें यादव के अलावा कोई अध्यक्ष नहीं बन सकता। कहा कि सपा पार्टी दल नहीं एक दलदल है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग के गरीब को पक्का मकान मिला, इसका लाभ गरीब हिंदू-मुसलमान सभी को मिला है। कार्रवाई सिर्फ गुंडा माफिया पर हो रही है। पांच साल में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ। अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है तब भी शान्ति बनी रही। सपा के लोग इसलिए परेशान हैं कि उनकी गुंडई नहीं हो पा रही है। कर्नाटक के हिजाब मामले पर कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव हो रहा है, कुछ लोग अनावश्यक विवाद उतपन्न करने की कोशिश कर रहे हैं ,प्रदेश में भाजपा फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर जनता की सेवा करेगी।सभा का संचालन भाजपा नेता विवेक राठी ने किया।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता,MLC जितेंद्र सिंह यादव ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया,इस अवसर पर भाजपा नेता राजाबाबू वार्ष्णेय, डॉ ओमेंद्र गुप्ता,दीपक माहेश्वरी “बाबा”,आदित्य माहेश्वरी, गगन राठी,पीयूष राठी,प्रखर मालपाणी,निखिलमालपाणी,प्रफुल्ल मालपाणी,मुकेश माहेश्वरी, दिवाकर वर्मा एडवोकेट,आदि मौजूद रहे।

























