होम राज्य उत्तर प्रदेश अबकी बार 90% पार,लखीमपुर डीएम की अनोखी पहल,मतदाताओं को जागरूक करने के...

अबकी बार 90% पार,लखीमपुर डीएम की अनोखी पहल,मतदाताओं को जागरूक करने के लिए,खुद बाँटने निकले निमन्त्रण पत्र,

लखीमपुर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह विधानसभा चुनाव को भयमुक्त और निष्पक्ष बनाने के लिए दिनरात तैयारियों में जुटे हुए हैं. नामांकन की तैयारी से लेकर मतदान व मतगणना केंद्र पर पूरी निष्पक्षता को लेकर प्रतिदिन निरीक्षण कर पदाधिकारियो को कड़ा निर्देश दे रहे है. वही शतप्रतिशत मतदान को लेकर कभी शहर में जनसरोकार के साथ दौड़ लगाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे है तो कभी गांव गांव में तमाम गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने में जुटे हैं.


यूं तो सभी जिलों में स्वीप कार्यक्रम के तहत होने वाले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिये हर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, अपने भिन्न भिन्न तरीकों को अपना कर मतदाताओं को जागरूक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये प्रयासरत हैं बहीं लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी/जिलानिर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को रिझाने की अनूठी पहल की है,उन्होंने मतदाओं के लिये बाकायदा एक निमन्त्रण पत्र छपवाया है (जिसका मजनून भी शादी वाले निमन्त्रण पत्र की तरह ही है) जिसमें मतदाता को 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व बताते हुए सभी मतदाताओं को अपने अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सादर आमंत्रित किया गया है।निमन्त्रण पत्र में वाकायदा मतदान का दिन और समय,भी लिखा गया है, निमन्त्रण पत्र के सबसे नीचे,ब्लॉक में दो लाइनों में मतदाता से आत्मीयता प्रकट करते हुए लिखा गया है,”भेज रहे हैं नेह निमन्त्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को”
’23 फ़रवरी को भूल न जाना मत डालने आने को’
निवेदक के रूप में ‘स्वीप’
लिखा है,सबसे अंत मे जिलाधिकारी/जिलानिर्वाचन अधिकारी ,लखीमपुर- खीरी लिखा है,
इस निमन्त्रण पत्र को जिलाधिकारी स्वयं जगह जगह जाकर मतदाओं को बांटते नजर आ रहे हैं,लखीमपुर का मतदाता अपने जिलाधिकारी से वोट डालने का निमंत्रण पत्र पाकर खुश नजर आया साथ ही सभी लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं, इस निमन्त्रण पत्र को पढ़कर उत्साहित भी नज़र आ रहे हैं,बहीं दूसरी ओर लखीमपुर की जनता शोसल मीडिया के माध्यम इस निमन्त्रण पत्र की प्रंशसा करते हुए एक दूसरे को शेयर कर जिलाधिकारी की इस मुहिम में भागीदारी भी निभाते नज़र आ रहे हैं,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here