होम राज्य उत्तर प्रदेश कानपुर एलिम्को के सहयोग से जनपद बदायूँ के बीआरसी उझानी पर उपकरण...

कानपुर एलिम्को के सहयोग से जनपद बदायूँ के बीआरसी उझानी पर उपकरण मापन कैम्प का हुआ आयोजन

एलिम्को उपकरण मापन कैंप में 240 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया।

उझानी (बदायूँ)13 नवंबर 2021 को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत समेकित शिक्षा द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं शशांक शुक्ला एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेंद्र सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया।

प्रभारी बीएसए ने कहा कि उझानी सहसवान अम्बियापुर, दहगवा, कादरचौक, सालारपुर, वजीरगंज, के बच्चों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि विशेष शिक्षकों द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं कैंप के लिए पहले से प्लानिंग किया गया था जिससे सभी दिव्यांग बच्चे कैंप में प्रतिभाग कर सकें और उपकरण से लाभान्वित हो सके।

जितेंद्र सिंह ने कहा दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वह विद्यालय जाकर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

46 ट्राई साइकिल 21 व्हीलचेयर 08 कैलिपर्स 10 रोलेटर 36 ब्रेल किट 15 स्मार्ट केन 41 एम आर 162 किट कान की मशीन के लिए संस्तुति किया गया।इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा उझानी अध्यक्ष अरविंद दीक्षित एबीआरसी राजेश सक्सेना विशेष शिक्षक राजेश मौर्या रज्जन सिंह विपिन मिश्रा संदीप राय सुरेश कुमार मिश्र संतोष राय इंदल कुमार विमल दुबे अमित सिंह मनोज अनिल सर्वेश जियालाल दिव्या उपाध्याय सरिता देवी मुकेश विनोद राजेश आदि शिक्षक मौजूद रहे।

व्यवस्था एवं संचालन का कार्यक्रम राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजेश कुमार मौर्य एवं रज्जन सिंह द्वारा किया गया

कानपुर एलिम्को के विशेषज्ञ अनिल कुमार अशोक प्रताप सिंह एवं रवि कुमार और चिकित्सा विभाग द्वारा डॉ उत्पल रस्तोगी डॉक्टर बागीश गोयल द्वारा परीक्षण किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here