होम राज्य उत्तर प्रदेश कार्यशाला में सांसद ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कार्यशाला में सांसद ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

पिसावां व महोली मे सदस्यता अभियान का सांसद ने किया उद्घाटन

महोली, सीतापुर। शनिवार को महोली विधानसभा क्षेत्र में मंडल कार्यसमिति कार्यशाला व सदस्यता अभियान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व धौरहरा सांसद रेखा वर्मा रहीं।

महोली मंडल अध्यक्ष श्रीनाथ वाजपेई के आवास पर आयोजित मंडल कार्यसमिति कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान का आयोजन किया जाए। इस दौरान जन जन तक पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया जाए। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता कौशल दीक्षित की ओर से किया गया। इसके पहले सांसद महेवा, डाडाबाद, उरदौली, ईसानगर में कार्यक्रमों में शामिल हुई। इसके बाद सांसद ने सदस्यता अभियान बूथ का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही खुद सदस्यता फार्म भरकर लोगों को पार्टी की सदस्तया दिलाई। कौशल दीक्षित ने बताया कि सांसद की अगुआई में विधान सभा क्षेत्र में चलाए गए सदस्यता अभियान में 450 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने बताया कि पिसावां में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम का सांसद ने उद्घाटन किया। इसके बाद दंगल का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कौशल दीक्षित, अनुराग तिवारी, प्रवीण शुक्ला, पियूष मिश्रा, निर्मल मिश्रा, श्रीश बाजपेयी, चंद्र कुमार शुक्ला, पंकज मिश्रा भोले, धर्मेंद्र कनौजिया आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here