महोली कोतवाली परिसर में हुआ मिशन अभ्युदय कार्यक्रम का आयोजन,
सीतापुर। पुलिस विभाग द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए की जा रही है पहल सराहनीय है इस पहल में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सहयोग करना चाहिए यहां सभी का दायित्व है यह बात महोली कोतवाली परिसर में आयोजित नारी सशक्तिकरण के तहत मिशन अभ्युदय कार्यक्रम के दौरान स्व. दयाशंकर पटेल डिग्रीकालेज के संरक्षक अधिवक्ता शेर सिंह वर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं हमारा सुझाव है कि इससे जुड़ी कुछ विशेष योजनाएं चलाकर महिलाओं के साथ पुरुषों को भी स्वावलंबी बनाने के लिए अभियान चलाया जाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक प्रताप अजेय ने कहा कि मिशन अभ्युदय कम्युनिटी पुलिसिंग नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य समाज मे व्याप्त कुरीतियों को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब के अवैध कारोबार को खत्म करने के लिए शासन प्रशासन पूरी तरीके से प्रयास कर रहा है इस प्रयास में आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है। कार्यक्रम को चेयरमैन सरिता गुप्ता, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रवक्ता विश्ववीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा, आबकारी निरीक्षक गुंजन जी, प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार तिवारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान डा. ज्योति गुप्ता, नीरू त्रिवेदी, कस्बा इंचार्ज विजय मिश्रा, प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय, धर्मेंद्र कनौजिया आदि मौजूद रहे।

























