होम राज्य उत्तर प्रदेश शेखुपुर चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू,नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र...

शेखुपुर चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू,नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ब शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने हवन-पूजन कर पेराई सत्र का किया शुभारंभ

बदायूं।सहकारी चीनी मिल शेखूपुर-बदायूं का पेराई सत्र आज से शुरू हो गया, जिले की सहकारी चीनी मिल का हबन पूजन कर विधिवत शुभारम्भ किया गया , इस अवसर पर नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ब शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने नारियल तोड व फीता काट कर पेराई सत्र शुरू कराया।

पेराई सत्र शुरू होते ही गन्ना किसानों के खिले चेहरे,सत्र प्रारम्भ के अवसर पर मिल गेट पर गन्ना लाए किसानों का तिलक कर स्वागत किया गया, चीनी मिल महाप्रबंधक सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सीडीओ बदायूं ऋषि राज, एसडीएम सदर, ब्लॉक प्रमुख उसावां दिनेश कुमार सिंह , वरिष्ठ बीजेपी नेता धारम सिंह शाक्य, प्रवेश शाक्य, प्रधान नोसेरा, संतोष यादव, नेक पाल कश्यप, राजू प्रधान, विकाश पाल जीशान प्रधान भामुईया आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here