होम राज्य उत्तर प्रदेश दिल्ली की 8 साल की बच्ची आराध्या ने जीता लोगों का दिल,आराध्या...

दिल्ली की 8 साल की बच्ची आराध्या ने जीता लोगों का दिल,आराध्या की बनाई तस्वीर हो रहीं वायरल,

इन दिनों आराध्या नाम की बच्ची का नाम काफी जोर-शोर से सुनाई दे रहा है. महज 8 साल की ये बच्ची जो अपने परिवार पिता त्रिभूवन मिश्रा, माँ भारती मिश्रा दादा ए के मिश्रा, दादी करुणा मिश्रा के साथ डीलक्स अपार्टमेंट बसुंधरा एनक्लेव दिल्ली में रहती है. आजकल भारत के अलग-अलग कोनों में आराध्या की चर्चा जिस वजह से हो रही है, वह बहुत ही खास है.

तस्वीर में जिस बच्चे को आप देख रहे हैं उसका नाम आराध्या है। आराध्या की उम्र महज आठ साल है आराध्या “मदर मैरीज,मयूर विहार फेज-1 दिल्ली” 4th क्लास की स्टूडेंट है, बच्चे की मासूमियत और उसकी काबिलियत ने अपने बाबा दादी समेत हजारों लोगों का दिल जीत लिया। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि बाबा ने खुद तस्वीर शेयर कर इस बच्चि की तारीफ की और उसे अपना दोस्त बताया।
इस बच्चे द्वारा बनाए गए चित्र अपने आप मे कुछ खास है।इसके दादाजी ए.के.मिश्रा (रिटायर्ड AGM-BSNL)ने स्वदेश केसरी से बातचीत करते हुए बताया कि आराध्या को बचपन से जबसे उसने अपने हाथ मे पेंसिल को पकड़ना सीखा है तभी से उसे ड्राइंग का शोक रहा,ओर उसके इस कार्य मे घर के किसी भी सदस्य ने उसको कोई सपोर्ट भी नहीं किया है उसके बाद भी अपनी रुचि के चलते यह सब कर रही है।अब उसके इस शौक में परिवार के सभी सदस्य रुचि लेते हैं उसे प्रोत्साहित करते हैं।
महज आठ साल की उम्र में काफी प्रसिद्धि पा चुकी बच्ची सिर्फ यहीं नहीं रुकना चाहती है, वह अभी बहुत ऊंची छलांग लगाना चाहती है. बच्ची ने कहा,” मैं सिर्फ एक पहचान बनाकर नहीं रहना चाहती. मैं अपनी जिंदगी में कुछ ऐसा करना चाहती हूं जिससे लोग मुझे देखकर बोलें- वो देखो दुनिया की सबसे बड़ी पोट्रेट-पेंटर.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here