होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ की वैष्णवी का कत्थक नृत्य व कमल किशोर का बांसुरी वादन...

बदायूँ की वैष्णवी का कत्थक नृत्य व कमल किशोर का बांसुरी वादन के लिये मंडल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिये हुआ चयन,बदायूँ का नाम किया रोशन,

बदायूँ।युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा मण्डल स्तरीय युवा महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आई0एम0ए0 हाल बरेली में समपन्न हुआ।

जिसमें 8 अक्टूबर को बदायूं के ब्राह्मण धर्मशाला में हुए एक दिवसीय युवा उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों में विजयी प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में कत्थक नृत्य के लिये बदायूँ की वैष्णवी गुप्ता व बासुरी वादन के लिये कमलकिशोर गुप्ता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इस अवसर पर चयनित प्रतिभागियों को उप-निदेशक युवा कल्याण एवं प्रा0वि0 विभाग दल विवेक चंद्र श्रीवास्तव ने विजयी छात्रों के साथ-साथ कार्यक्रम प्रभारी राहुल चौबे को उनके द्वारा युवा वर्ग को विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग हेतू निरन्तर प्रेरित करने के लिए प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।बहीं जिला युवा कल्याण अधिकारी गोपाल राम द्वारा प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रभारी राहुल चौबे को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here