बदायूँ।युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा मण्डल स्तरीय युवा महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आई0एम0ए0 हाल बरेली में समपन्न हुआ।


जिसमें 8 अक्टूबर को बदायूं के ब्राह्मण धर्मशाला में हुए एक दिवसीय युवा उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों में विजयी प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में कत्थक नृत्य के लिये बदायूँ की वैष्णवी गुप्ता व बासुरी वादन के लिये कमलकिशोर गुप्ता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इस अवसर पर चयनित प्रतिभागियों को उप-निदेशक युवा कल्याण एवं प्रा0वि0 विभाग दल विवेक चंद्र श्रीवास्तव ने विजयी छात्रों के साथ-साथ कार्यक्रम प्रभारी राहुल चौबे को उनके द्वारा युवा वर्ग को विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग हेतू निरन्तर प्रेरित करने के लिए प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।बहीं जिला युवा कल्याण अधिकारी गोपाल राम द्वारा प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रभारी राहुल चौबे को बधाई दी है।

























