नई दिल्ली। एक वक्त में खत्म होती दिख रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर एक बार फिर से अपना फन उठाने लगी है। त्योहारों की आहट के बीच देश में फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा तेज होने लग गया है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के मामले फिर से 40 हजार के पार पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 46,265 नए मामले सामने आए हैं और 605 लोगों की मौत हुई है।
कोरोनावायरस और उसके बदलते स्वरूप ने लोगों की नींद हराम कर रखी थी, अब उसके सुपर वैरिएन्ट यानि कोविड- 22 के सामने आने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 से भी ज्यादा तेजी से फैलने वाला कोरोनावायरस का सुपर वैरिएन्ट लोगों में और भी तेज़ी से फैल कर कहर ढहा सकता है। कोविड-22 वेरिएंट के अगले साल तक आने की आशंका है। वैक्सीनेशन के बिना कोई भी संक्रमित इनसान इसे तेज़ी से फैला सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक बिना टीकाकरण के सभी इंसान संभावित सुपर स्प्रेडर है। सुपर स्प्रेडर से मतलब उस संक्रमित इंसान से है जो औसत से ज्यादा लोगों में बीमारी फैलाता है। ऐसे सुपर स्प्रेडर में दस लोगों को बीमार करने की क्षमता हो सकती है। सुपर स्प्रेडर ज्यादातर ‘ट्रांसमिशन की नई चेन शुरू करते हैं, कम्यूनिटी ट्रांसमिशन पैदा करते हैं, और इस तरह अगला चरण शुरू करते हैं।
कोविड-22 को लेकर विशेषज्ञों की चेतावनी
ज्यूरिख में एक इम्यूनोलॉजिस्ट प्रोफेसर साई रेड्डी ने कहा कि मौजूदा स्ट्रेन के मिश्रण के परिणामस्वरूप आने वाले वक्त में एक नई और अधिक खतरनाक महामारी सामने आ सकती है। उन्होंने आगाह किया कि कोविड -19 मौजूदा दौर से भी बदतर हो सकता है। अगले कुछ वर्षों में इस बीमारी से बचाव करने के लिए एक से अधिक टीकाकरण करने की आवश्यकता होगी।
उन्होंने आगे कहा कि डेल्टा का वायरल लोड इतना अधिक है कि बिना टीकाकरण के वैरिएंट से संक्रमित हर व्यक्ति सुपर स्प्रेडर हो सकता है। उनका कहना है कि डेल्टा के कारण ‘अब यह कोविड-19 नहीं है।
केरल और महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने राज्य के अधिकारियों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है. लखनऊ में टीम-9 के साथ बैठक में सीएम ने आदेश दिया कि रात्रि कर्फ्यू (night curfew) का हर हाल में सख्ती से पालन कराया जाए. उन्होंने आदेश दिया है कि पुलिस टीम समय से पहले हूटर बजाकर चेतावनी जारी करे, ताकि रात 10 बजे तक दुकानें बंद कर दी जाएं. लोग रात के समय बेवजह बाजार में न घूमें।
339 ऑक्सीजन प्लांट हुए सक्रिय
संभावित तीसरी लहर को देखते हुए अब तक राज्य भर में 339 ऑक्सीजन प्लांट चालू कर दिए गए हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में करीब 552 ऑक्सीजन प्लांट चालू करने का लक्ष्य रखा है. इन सभी ऑक्सीजन प्लांट के सक्रिय होने से भविष्य में भी प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।


























