बदायूँ ।बीजेपी युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश बृजक्षेत्र क्षेत्र के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है।जारी लिस्ट के जरिए जातीय समीकरण को भी साधा गया है।मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के हस्ताराक्षित बृजक्षेत्र की घोषित सूची के अनुसार मथुरा से- मंजीत पोनिया, फिरोजाबाद महानगर- अंकित तिवारी,हाथरस- अनुराग अग्निहोत्री, अलीगढ़ महानगर-अनुपम गुप्ता, एटा-देवेंद्र भदौरिया, कासगंज-कुलदीप प्रतिहार, आंवला- राजू उपाध्याय, बरेली महानगर- अमन सक्सेना, बदायूँ- गोविंद स्वरूप पाठक को मोर्चा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जारी लिस्ट में हर वर्ग से प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।
जारी लिस्ट में बदायूँ के युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर गोविंद स्वरूप पाठक को भारतीय जनता युवा मोर्चा बदायूं का जिलाध्यक्ष बनाया गया है जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही गोबिन्द समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, उनके सुभचिंतको व समर्थकों का शोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
बताया जा रहा है कि गोविंद स्वरूप पाठक के जिलाध्यक्ष बनाये जाने में पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक,व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती की विशेष भूमिका मानी जा रही है।जिलाध्यक्ष की घोषणा के साथ ही युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल बाकी युवाओं को मायूसी हाथ लगी है।बहीं यह दायित्व मिलने पर गोविंद स्वरूप पाठक ने जिला व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।





























