बदायूं जिले के सभी 15 ब्लाकों पर विपक्ष का सूपड़ा साफ करते हुए सभी ब्लाकों पर भगवा लहरा दिया है। भाजपा 13 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे बाकी के दो ब्लाक बिसौली और वजीरगंज पर मतदान हुआ जिसमें भी भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
भाजपा ने 14 जिलों में किया क्लीन स्वीप
ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा ने पूरी रणनीति के साथ काम किया। पार्टी का दावा है कि चौदह जिलों में भाजपा ने विपक्ष को क्लीन स्वीप किया है। वहां सभी ब्लाक प्रमुख भाजपा व उसके सहयोगी दल के जीते हैं।आगरा, गाजियाबाद, बदायूं, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत, कन्नौज, बांदा, महोबा, ललितपुर, सोनभद्र, वाराणसी और लखनऊ शामिल हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अशोक भारती ने कहा जिला पंचायत चुनाव से लेकर क्षेत्र पंचायत ब्लाक प्रमुख के चुनाव में बदायूँ भाजपा ने एक जुटता का परिचय देते हुए ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। जिलाध्यक्ष ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय पार्टी के पदाधिकारियों व एक – एक कार्यकर्ताओं को दिया।
नगर विकास मंत्री उ. प्र. सरकार और पंचायत चुनाव प्रभारी महेशचंद्र गुप्ता आक्रामक रणनीति और कुशल नेतृत्व तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारतीय की सक्रियता के चलते जिला पंचायत बदायूं के चुनाव में पार्टी को मिली अभूतपूर्व सफलता के लिए आज भाजपा कार्यालय पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद बदायूं के जिला अध्यक्ष के.बी गुप्ता, महामंत्री पुष्पेंद्र वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं मुकेश गुप्ता ,युवा कार्यकारिणी से जिला उपाध्यक्ष अंश गुप्ता ,शुभम अग्रवाल एवं समर्थ गुप्ता मौजूद रहे |






























