बदायूँ ,संस्कृत के प्रकाण्ड पण्डित स्व. आचार्य विशुद्धानंद मिश्र जी के आवास पर आज संस्कृत भारती के सदस्यों द्वारा वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी से राष्ट्र की रक्षा हेतु यज्ञ कर प्रार्थना की गयी। ‘सर्वेभवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया:” की भावना से किए गये इस यज्ञ का आयोजन संस्कृत भारती की जिलाध्यक्षा डॉ0प्रतिभा मिश्र के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का सम्पादन संस्कृत भारती के नगर संरक्षक डॉ0 राधेश्याम अवस्थी ‘रसेन्दु’ व शिक्षण प्रमुख आचार्य सन्तोष कुमार शब्देन्दु के द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर संस्कृत भारती परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहें ।।


























