7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के आधा दर्जन से अधिक कॉलेजों में वर्चुअली प्रोग्राम्स हुए, जिसमें कोरोना से जंग जीतने के लिए निरोग काया का संकल्प लिया गया। इसके अलावा वर्कशॉप, वेबिनार, पेटिंग प्रतियोगिता भी हुईं। कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर साइंसेज में मुरादाबाद की जानी-मानी योग प्रशिक्षिका श्रीमती रितु नारंग, और फैकल्टी ऑफ़ एजुकेशन में राजस्थान के वरिष्ठ योग ट्रेनर श्री राजेश पाराशर ने ऑनलाइन सेहतमंद रहने के आसन सिखाए तो पैरामेडिकल कॉलेज में अलीगढ़ के योगाचार्य डॉ. नवीन जैन ने दो दिनी वर्कशॉप का श्रीगणेश किया जबकि कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन में तीन दिनी कार्यशाला के फर्स्ट डे फैकल्टी श्री उनमेश उथासैनी ने योग की विभिन्न मुद्राएं कराईं। कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स की ओर से योग डे पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। विनर पेंटिंग्स को यूपी के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी को भेजी जाएंगी। पॉलिटेक्निक कॉलेज ने अपने छात्रों से योग से जुड़ी वीडियो मंगाईं जबकि फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटिंग साइंसेज-एफओईसीएस में ऑफलाइन प्रोग्राम हुआ, जिसमें फैकल्टी श्री राजेंद्र पांडे और श्री प्रियांक सिंघल ने अपने साथियों को योग की बारीकियां समझाईं। कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, जीवीसी श्री मनीष जैन और एमजीबी श्री अक्षत जैन ने भी अपने आवास-संवृद्धि पर योग डे पर योग की विभिन्न मुद्राएं कीं। सारे कार्यक्रम केंद्र सरकार की ओर से तय गाइडलाइन्स के तहत हुए। ‘योग के साथ रहें, घर पर रहें’ थीम पर सैकड़ों फैकल्टी समेत हजारों छात्र-छात्राओं ने घर पर ऑनलाइन या ऑफलाइन योग किया।
योग दिवस पर यूनिवर्सिटी में कॉलेजों वार आसनों को करने की शुरुआत हुई, जिसमें वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, मद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध अष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शंशाक आसन, वक्रासन, भुजंगासन और सामान्य योग अभ्यास क्रम में वर्णित आसनों के प्रदर्शन किए गए। इसमें कपालभाति, नाड़ीशोधन, शीतली और भ्रमरी प्रमुख रहे। ध्यान अवस्था में बैठकर तंदुरुस्त रहने का संकल्प दोहराया। सभी गुरुजनों ने अपने जरिए प्रदर्शित किए गए सभी आसनों, प्राणायामों, ध्यान आदि को सही ढंग से करने के तरीके और उनके लाभों के के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर वीसी प्रो. रघुवीर सिंह, निदेशक छात्र कल्याण प्रो. एमपी सिंह, एफओईसीएस के निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी, कॉलेज ऑफ़ पैरामेडिकल साइंसेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार, पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. अमित शर्मा, कुंथुनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. विनोद जैन, कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन के इंचार्ज श्री मनु मिश्रा, कॉलेज ऑफ़ फाइन के प्राचार्य श्री रविंद्र देव, फैकल्टी डॉ. अर्चना जैन आदि मौजूद रहे। फैकल्टी ऑफ़ एजुकेशन के सभी कॉलेज के प्राचार्य भी योग कार्यक्रम से जुड़े रहे।


























