बदायूँ के 20 साल के दो युवा शोशल मीडिया पर “कोरोना अफेयर्स ग्रुप” बनाकर ग्रुप के माध्यम से पूरे भारत मे कोरोना पीड़ितों की दिन रात मदद में जुटे हैं।
कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे भारत मे कोहराम मचा हुआ है, देश मे चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल है ,कोरोना पीड़ितों को आवश्यक चिकित्सा समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण हजारों लोग मौत के मुँह में समाये जा रहे हैैं, देश केे वर्तमान हालातों ने देेश को झकझोर के रख दिया है। शोशल मीडिया के माध्यम से लोग शासन,प्रशासन सहित समाज के हर वर्ग से उनके अपने लोगों की जान बचाने के लिये,दबाईओं,ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन रिफल, अस्पतालों में बैड, प्लाज्मा के लिये गुहार लगा रहे हैं,
इन पोस्टों को देखकर शहर के दो युवा ओजित शर्मा, व अभिनव पाराशरी इन लोगो की मदद को आगे आये हैंं दोनो दोस्तों ने मिलकर कोरोना पीड़ितों की मदद की ठानी है। इसके लिए उन्होंने शोशल मीडिया पर एक कोरोना वेलफेयर ग्रुप बनाया है जिसके माध्यम से वोह कोरोना पीड़ित जरूरतमंदों को मदद दिला रहे हैं उनके इन प्रयासों जल्द ही सफलता मिलने लगी है कियूं कि अब इनके बाकी सारे दोस्त,रजत गुप्ता,प्रिंस शर्मा, यश रस्तोगी, कुश अदलक्खा, निखिल बशिष्ठ, अभिशेख यादव भी इनके नेक काम मे मदद को आगे आये हैं,
अब सभी दोस्त मिलकर सुबह उठने से लेकर देर रात सोनेे तक इसी काम मे जूटे हैं,
अब तक इस ग्रुप में लगभग देश के हर कोने से 200 लोग जुड़कर कोरोना पीड़ित जरूरत मंदों को,हॉस्पिटल में वेड से लेकर,ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन रिफल, ब्लड,प्लाज़्मा,ऑक्सिमीटर, निमूलाइजर, से लेकर दवाओं की व्यवस्था कराने में एक दूसरे के सहयोग से लगे हुये हैं ।इस ग्रुप के माध्यम से अभी तक सैकड़ों जरूरत मंदों को मदद की जा चुकी है।
स्वदेश केसरी से बात करते हुए ओजित शर्मा ने कहा कि देश के वर्तमान हालातों में हम सबको तड़पते और मरते हुए नहीं देख सकते,अगर सब मिलकर शोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की मदद करके उनकी जान बचा सके तो आज हमारे प्रयासों से जितने लोगों का जीवन बचा पा रहे हैं तो दिल को बहुत शकून मिल रहा है,आज हमारे इस प्रयास में मेरे परिवार का भी पूरा सपोर्ट मिल रहा है ,
अभिनव पाराशरी का कहना है कि आज के हालात में इतनी विकसित तकनीकी के बाबजूद भी हम एक दूसरे की मदद नहीं कर पाये तो इस तकनीक का कोई फायदा नहीं है,यह तकनीक केवल मनोरंजन या खेल के लिये ही नहीं रहनी चाहिए इसका उपयोग मानव जीवन को बचाने में भी उपयोग करनी चाहिए, इन्हें खुशी है कि हम दोस्तों की सोच आज सभी दोस्तों के सहयोग से सैकड़ों लोगों की मदद कर पा रहे हैं, हमारे इस ग्रुप में अब हमारे ओर मित्र बढ़ते जा रहे हैं जिनके सहयोग से हम और अधिक लोगों की सहायता कर पा रहे हैं


























