होम राज्य उत्तर प्रदेश जिन घरों में बुझे हैं कोरोना से चिराग,उनकी तरफ बढ़े “मदद एक...

जिन घरों में बुझे हैं कोरोना से चिराग,उनकी तरफ बढ़े “मदद एक कारवां” के हाथ

कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन में लोगों की परेशानियों को देखते हुए विभिन्न संगठन अलग अलग तरीके से लोगों की मदद को आगे आये हैं उन्हीं में से एक “मदद एक कारवां” वेलफेयर सोसायटी ने ऐसे परिवारों की भोजन की व्यवस्था को आगे आये हैं जिन परिवारों में कोरोना के कारण मौत हो गई है,जहां ऐसे परिवारों के यहां उनके निजी सम्बन्धी व समाज के लोग महामारी के भय से ऐसे परिवारों के यहां जाने से कतराते हैं जिसके चलते उन परिवारों के सामने खाने की गम्भीर समस्या खड़ी हो रही है,इसी परेशानी को देखते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया है यह संगठन,इस संगठन ने ऐसे परिवारों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने की घोषणा की है साथ अपने सदस्यों के मोबाइल नम्बर जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि अगर उनके आसपास ऐसे कोई भी परिवार हों तो हमारे इन नम्बर पर कॉल कर सूचित करें हम उनके परिवार की खाने की व्यवस्था करेंगे।

साथ ही प्रदेश में जारी लॉकडाउन के चलते आवारा जानवरों के खाने की दिक्कत हो गई है। ऐसे में बदायूँ के इस संगठन ने इन आवारा जानवरों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी उठायी है। यह संगठन आवारा जानवरों को रोटी ब्रेड पापे विस्कट खिला कर उनका पेट भर रहे हैं इस नेक कार्य में इनकी मदद को शहर के कई लोग मदद को आगे आकर सहयोग कर रहे हैं । शहर के लोग “मदद एक कारवां ” के इन प्रयासों के लिए ,लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here