होम राज्य उत्तर प्रदेश श्री श्याम सेवादार युवा समिति बिसौली के मासिक कीर्तन में जूम एप...

श्री श्याम सेवादार युवा समिति बिसौली के मासिक कीर्तन में जूम एप के जरिये जुड़े श्याम प्रेमी,

बिसौली में कल सांय श्याम प्रेमी धर्मेंद्र वार्ष्णेय के निवास पर श्याम बाबा का मासिक एकादशी कीर्तन रात्रि 7 बजे से 9 बजे तक कोरोना काल व लॉकडाउन के चलते कोविड नियमों का पालन करते हुए सम्पन्न हुआ।श्री श्याम सेवादार युवा समिति बिसौली द्वारा आयोजित इस बार श्याम बाबा का मासिक एकादशी कीर्तन जूम एप के माध्यम वीडियो कॉल से जोड़ा गया था जिसके चलते सभी श्याम प्रेमियों ने कीर्तन का आनन्द घरों पर रहकर ही लिया ।कीर्तन में सभी श्याम प्रेमी जूम ऐप्प के माध्यम से जुड़कर अपनी सहभागिता कर वीडियो कॉल के जरिये बाबा का कीर्तन सुना।

जूम एप पर श्याम कीर्तन का आनंद लेते श्याम प्रेमी

कीर्तन में चन्दौसी के श्याम लाड़ले युवराज जी की पूरी टीम को श्याम बाबा का आशीर्वाद मिला।श्याम बाबा का कीर्तन धर्मेन्द्र वार्ष्णेय के घर पर आयोजित किया गया था जिसमें विशाल वार्ष्णेय,पीयूष मुरारी वार्ष्णेय,प्रफुल्ल वार्ष्णेय,धर्मेन्द्र वार्ष्णेय,पुलकित वार्ष्णेय,गोपाल कृष्ण,हर्शू वार्ष्णेय की उपस्थिति रही।बाबा से सभी श्याम प्रेमियों ने अर्जी लगाते हुए प्रार्थना कि जल्द से जल्द इस कोरोना महामारी का नाश हो और सब पहले की तरह संसार मे खुशियां ही खुशियां हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here