होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं न.पा.की चेयरमैन दीपमाला गोयल ने ट्यूबवेल का किया औचक निरीक्षण सिविल...

बदायूं न.पा.की चेयरमैन दीपमाला गोयल ने ट्यूबवेल का किया औचक निरीक्षण सिविल लाइन में पानी की समस्या हल कराने के मातहतों को दिए निर्देश ।

बदायूं सिविल लाइन क्षेत्र में में पिछले कई दिनों से दो ट्यूबेल में से एक ट्यूबेल खराब होने के कारण सिविललाइन वासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते आज बदायूं की चेयरमैन दीपमाला गोयल ने ट्यूबेल का औचक निरीक्षण किया

उन्होंने जल निगम को तुरंत ही इसको रिबोर कराने को निर्देशित कर दिया है।साथ ही शीघ्र समाधान के लिये नगरपालिका से पैसा रिलीज कर दिया गया है। जल निगम ने नगर पालिका अध्यक्ष को आश्वासन दिया है ट्यूबेल का रिबोर कराकर तीन-चार दिनों में ट्यूवेल को चालू कर दिया जाएगा।जिससे सिविललाइन वासियों को जल्दी इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।साथ ही जल कल अभियंता को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण में जो अनियमितता पाई गई है उसके लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दे दिए गए हैं।न.पा.की चेयरमैन ने वार्ड में नाले व नालियों की सफाई देखी,गन्दगी नजर आने पर सफाई कर्मियों को फटकार भी लगाई ।इस दौरान उनका खास जोर नाले नालियों की पूरी सफाई पर रहा, उन्होंने मोहल्ले वासियों से साफ सफाई में सहयोग के साथ लोगों से प्रतिक्रियायें मांगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here