- खास बातें
- एमबीबीएस 2019-20 की मेधावी पुरस्कृत
- कोरोना योद्धाओं के ऋणी हैं हम : प्रो. दत्ता
- डॉ. रेहाना बोलीं, पैशन को रखें जिंदा
- डॉ. जैन बोले, एक्स्ट्रा करीकुलर भी बेमिसाल
- टीचर्स अभिभावकों की ही भांति :डॉ. सीमा
- 18 मेडल्स और 34 सर्टिफिकेट्स वितरित
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी का ऑडी मेडिकल छात्र-छात्राओं की बेशुमार ख़ुशी का गवाह बना। एमबीबीएस के 2019-20 बैच के मेधावी छात्र-छात्राओं को न केवल मेडल्स और सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया बल्कि को-करीकुलर के संग-संग एक्स्ट्रा करीकुलर एक्टिविटीज में शिरकत करने वाले स्टुडेट्स को भी पुरस्कृत किया गया। सेरेमनी में 18 मेडल्स और 34 सर्टिफिकेट्स वितरित किए गए। इससे पूर्व मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या प्रो. श्यामोली दत्ता ने बतौर मुख्य अतिथि माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके अचीवर्स अवार्ड सेरेमनी का आगाज किया। इस मौके पर गेस्ट ऑफ़ ऑनर डॉ. रेहाना नजम के अलावा डॉ. एसके जैन, डॉ. वीके सिंह, डॉ. सीमा अवस्थी, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. प्रीथपाल मटरेजा, डॉ. जय बल्लभ कुमार, डॉ. सुप्रीति शर्मा, डॉ. रश्मि भारद्वाज, डॉ. संगीता कपूर आदि की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। सभी अतिथियों को उपहार स्वरुप प्लांट भी दिए गए। सेरेमनी का संचालन डॉ. सुप्रीति के अलावा काव्या, पीयूष, प्रज्ज्वल, युसूफ, रिया, प्राची, अंशुल आदि मेडिकल के स्टुडेंट्स ने किया। सेरेमनी के दौरान इन छात्र-छात्राओं का सफरनामा- यादों का इडियट बॉक्स भी एक्ट के जरिए दर्शाया गया।






फर्स्ट टाइम आयोजित अचीवर्स अवार्ड सेरेमनी में बॉलीवुड के सांग्स, मधुर संगीत, सुरीली आवाज और मनमोहक नृत्य पर ऑडी झूम उठा। आया बप्पा मोरया… से जहां माहौल आस्थामय हो गया वहीं अस्मित यादव, आस्था शर्मा और आयुष कटारिया की तिगड़ी ने… बना है, मेरे यारों से मेरा जहां, … वो दिन भी क्या दिन थे, … जी भर कर जी ले पल… सरीखे गानों पर खूब वाहवाही लूटी। मेडिकल के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हए प्रो. दत्ता बोलीं, परफेक्ट टीचर्स पिलर्स ऑफ़ ग्रोथ की मानिंद है। सच तो यह है, स्टुडेंट्स के संग-संग टीचर्स भी बधाई के पात्र हैं, कोविड-19 के बावजूद टीचर्स का स्टुडेंट्स के प्रति समर्पण उल्लेखनीय रहा। नतीजन इन स्टुडेंट्स ने को-करीकुलर और एक्स्ट्रा करीकुलर एक्टिविटीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, लक्ष्य की प्राप्ति में सतत प्रयास ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने इस सेरेमनी को टोकन ऑफ़ अप्लाॅज की संज्ञा दी। बतौर गेस्ट ऑफ़ ऑनर डॉ. रेहाना नजम बोलीं, इन अवार्ड के पीछे स्टुडेंट्स ही नहीं, बल्कि टीचर्स की भी कड़ी मेहनत है। अचीवमेन्ट्स की व्याख्या करते हुए बोलीं, अचीव हमेशा आपकी प्रारंभिक सफलता को श्रेय देता है, जबकि फिनिशिंग के वक्त आपकी जिम्मेदारी और उम्दा नतीजे देने की हो जाती है। ऐसे में आप पैशन को हमेशा जिंदा रखिएगा। वाइस प्रिंसिपल प्रो. एसके जैन बोले, 2019-2020 बैच के स्टुडेंट्स ने स्टडी के अलावा को-करीकुलर और एक्स्ट्रा करीकुलर एक्टिविटीज में गजब का हुनर प्रदर्शित किया है। इस मौके पर डॉ. जैन ने अलीजा यशफीन को अपनी ओर से एक हजार एक रुपए देने का ऐलान किया। उल्लेखनीय है, अलीजा ने चेन्नई के सविथा मेडिकल कॉलेज की ओर से आयोजित ई-कांफ्रेंस में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मेडिसिन विभाग विभाग के एचओडी डॉ. वीके सिंह बोले, जीवन में किसी भी प्रतियोगिता को जीतने से ज्यादा जरुरी है, उसमें भागीदारी सुनिश्चित करना। सपनों की प्राप्ति के लिए हमें रात-दिन एक कर देना चाहिए। पैथोलॉजी की एचओडी डॉ. सीमा अवस्थी ने टीचर्स को अभिभावकों के मानिंद बताते हुए कहा, स्टुडेंट्स को सीखने की ललक हमेशा बरकरार रखनी चाहिए। ये मेडल्स और सर्टिफिकेट्स प्राचार्या प्रो. श्यामोली दत्ता, डॉ. एसके जैन, डॉ. रेहाना नजम, डॉ. सीमा अवस्थी, डॉ. निधि शर्मा, डॉ. जय बल्लभ कुमार, डॉ. वीके सिंह, डॉ. सुप्रीति शर्मा, डॉ. प्रीथपाल मटरेजा, डॉ. सुधीर गुप्ता आदि ने वितरित किए। अंत में डॉ. निधि शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।


























