जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) पार्टी की ओर से बदायूँ जनपद की मेधावी छात्र/छात्राओं,व सेना के जवानों सहित शहर के पत्रकारों के लिये एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश सचिव अमित पाण्डेय ने सभी को प्रतीक चिन्ह,प्रशंसा प्रमाण पत्र व अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अथिति प्रयागराज से आये जनसत्ता दल के प्रदेश सचिव अमित पाण्डेय ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।सभा का संचालन कर रहे अमन मयंक शर्मा ने माँ सरस्वती की वंदना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया।कार्यक्रम में कई छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर अपने अपने विचार रखे,साजिया सिद्दीकी,शिवलिका भारती एवं प्रफुल्ल गुप्ता ने अपने विचार प्रस्तुत किये।























कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश सचिव अमित पांडे एवं विशिष्ट अतिथि आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री तथा बदायूँ गौरव क्लब के सयोंजक ने पत्रकारों,मेधावी छात्र छात्राओं,नारी सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली महिलाओं एवं सेना के भूतपुर्व जवानों को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर व अंग वस्त्र ओढ़ाकर,फूलमालाएं पहनाकर, सम्मानित किया।कार्यक्रम में कवियित्री सरिता सिंह ने नारी सशक्तिकरण पर बहुत सुंदर काव्य पाठ किया।कार्यक्रम के मुख्य अथिति जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश सचिव अमित पांडेय ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण हैं।पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है।उन्होंने कहा कि समय -समय पर मेधावी छात्र छात्राओं, पत्रकार एवं मातृ शक्तियों का सम्मान अवश्य होना चाहिए।उन्होंने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की जनहित की नीतियों से उपस्थित युवाओं को अवगत कराया।उन्होंने कहा कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने हमेशा गरीब और कमजोर लोगों की सेवा की है।समाजसेवा ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का मूल उद्देश्य है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की महिला जिलाध्यक्ष प्रतिभा सिंह चंदेल ने कहा कि जनसत्ता दल प्रदेश के हर वर्ग की जनता की सेवा में समर्पित है
आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जिंदगी में संघर्ष करके ही कुछ हासिल होता है।इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार शर्मा,ज्योतिषचार्य यशोमोहन शर्मा ने भी नारी सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष प्रतिभा सिंह चंदेल ने आर्थिक रूप से कमजोर 5 छात्राओं शिवानी चौहान,आरती कुमारी,दीक्षा श्रीवास्तव,शाजिया और संजना रानी को नकद धनराशि देकर उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर बाँके बिहारी तिवारी,सुरभि चंदेल, विनीता तोमर,विक्रांत सिंह,अमित पाण्डेय,संजय सिंह गौर,अमित पिप्पल,छबीले चौहान,अजय पाठक,प्रदीप कुमार शर्मा,दिनेश ठाकुर,इन्तजार हुसैन,सौरभ शंखधार,अफ़ज़ल अज़ीज खान,यशोमोहन शर्मा,दिनेश ठाकुर,मु.शमसुद्दीन,आदिल हुसैन जकारिया,उपेंद्र कुमार शर्मा,शिवेंद्र पटेल,अरविंद गौतम, मिश्रा,आशु शर्मा,मोहम्मद शानू,यश तोमर,आयुष्मान सक्सेना,यश तोमर,विकास भारद्वाज,नदीम फैसल,रितेश उपाध्याय आदि प्रबुध्द नागरिक उपस्थित रहे।संचालन बदायूँ गौरव क्लब के सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने किया।


























