बिल्सी (बदायूँ) के मोहल्ला नम्बर दो में काला मंदिर पर पिछले तीन दिनों से जारी है श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ यज्ञ की पूर्ण आहुति 27 फरवरी को शनिवार को होगी, पूर्ण आहुति उपरांत विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।पुरोहित पंडित राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि जनकल्याण के उद्देश्य से इस यज्ञ को किया जा रहा है
इस यज्ञ से देश मे तमाम संकटों से राहत मिलेगी।पिछले एक वर्ष से देश के साथ ही पूरी दुनिया कोरोना जैसी गम्भीर बीमारी से लड़ रही है इस कारण सभी लोग हर प्रकार के संकट का सामना कर रहे हैं स्वास्थ्य के साथ रोजगार की समस्या खड़ी हुई है,इन सबको देखते हुए जनकल्याण के लिये यजमानों के सहयोग से इस 7 दिवसीय यज्ञ संकल्प लिया है आज जिसका तीसरा दिवस है।


























