होम राज्य उत्तर प्रदेश टीएमयू की रितिका जैन का टीसीएस में सलेक्शन

टीएमयू की रितिका जैन का टीसीएस में सलेक्शन

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के फैकल्टी आॅफ इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटिंग साइंसेज-एफओईसीएस को कोविड काल के बावजूद खुशी की सौगात मिली है। बीटेक सीएस फाइनल ईयर की रितिका जैन का टीसीएस में सात लाख सालाना पैकेज पर सलेक्शन हुआ है। वर्चुअली हुई इस चयन प्रक्रिया में रितिका को लिखित और इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। हालांकि रितिका का सपना आईएएस बनने का है, लेकिन फौरीतौर पर रितिका जैन अपने इस सलेक्शन से खुश है। दिल्ली निवासी इस छात्रा का एमटेक करने का भी इरादा है। पिता की लाडली यह छात्रा अपने सलेक्शन का श्रेय प्राचार्य प्रो.राकेश कुमार द्विवेदी, कोर्स कोआॅर्डिनेटर श्री रूपल गुप्ता, डाॅ.सदीप वर्मा, मो.सलीम, श्री अजय चक्रवर्ती को देती हैं। वह सीटीएलडी का शुक्रिया अदा करना भी नहीं भूलती हैं। वह कहती हैं, स्ट्डी के दौरान एफओईसीएस की सभी फैकल्टी का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। रितिका कहती हैं, टीएमयू का लर्निंग वातावरण उम्दा है। स्ट्डी का लेवल काफी अप है और लेटेस्ट किताबों के बूते पर ही इस मुकाम पर पहुंची हैं। अन्त में वह कहती हैं, रीडिं़ग, डांसिंग और एंकरिंग उनका शौक है। यह चयन प्रक्रिया एडीशनल डायरेक्टर प्लेसमेंट श्री विक्रम रैना की देखरेख में हुई। प्राचार्य प्रो.राकेश कुमार द्विवेदी ने रितिका जैन को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here