होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ क्लब में नवनिर्मित राष्ट्रीय एकता उद्यान और एसी सभागार व महिला...

बदायूँ क्लब में नवनिर्मित राष्ट्रीय एकता उद्यान और एसी सभागार व महिला प्रकोष्ठ सभागार का पुर्नरुद्धार उपरांत जिलाधिकारी व ssp ने किया उद्वघाटन।

क्लब के सचिव अक्षत अशेष के सराहनीय प्रयासों से क्लब छू रहा है नित नई ऊंचाई,

विरोधियों के हर सवाल का जबाब है बदायूँ क्लब का विकास।

कार्यकारिणी सदस्यों का हुआ सम्मान


बदायूं क्लब में महिला सभागार, ए. सी. सभागार एवं पार्क का हुआ पुर्नरुद्धार, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन |
बदायूं क्लब, बदायूं में आज क्लब के महिला प्रकोष्ठ सभागार, ए. सी. सभागार एवं राष्ट्रीय एकता उद्यान का पुर्नरुद्धार उपरान्त उद्घाटन जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं एस.एस.पी. संकल्प शर्मा ने सयुंक्त रुुप से किया। उपरोक्त ए.सी. सभागार का पुर्नरुद्धार क्लब के वरिष्ठ सदस्य मुकेश रस्तोगी द्वारा अपने पिता एवं सुशान्त रस्तोगी द्वारा अपने बाबा सर्राफ स्व. चांद कुमार रस्तोगी की स्मृति में कराया गया है। वहीं महिला प्रकोष्ठ सभागार का पुर्नरुद्धार महिला प्रकोशष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम रस्तोगी एवं श्रीमती नेहा रस्तोगी द्वारा कराया गया है।
क्लब प्रागंण में निर्मित राष्ट्रीय एकता उद्यान का पुर्नरुद्धार क्लब के सदस्य श्री नितिन अग्रवाल द्वारा अपने पिता व उद्योगपति स्व. कमल अग्रवाल जी की स्मृति कराया है। जिलाधिकारी एवं एस.एस.पी. द्वारा शिलापट् का अनावरण कर उद्घाटन किया। दोनों ने सभागार एवं पार्क का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में दोनों अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर शुरुआत की। इस अवसर पर कार्यकारिणी की ओर से तीनों सहयोगियों का पदाधिकारिओं की ओर से कार्यकारिणी सदस्यों एवं क्लब कर्मचारियों का शाल उड़ाकर, व माल्यर्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुये कहा, आज हुये विकास कार्यों से क्लब में एक अच्छा वातावरण मिलेगा, सदस्यों के बैठने एवं मनोरंजन के साधनो में बढोत्तरी होगी, ये काम कराने वाले सदस्य एवं पदाधिकारी दोनों ही बधाई के पात्र हैं, उन्होंने बतौर अध्यक्ष सभी का आभार व्यक्त किया। एस.एस.पी संकल्प शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा, कि ये बदायूं क्लब अन्य शहरों के क्लब की अपेक्षा अधिक सक्रिय और साहित्यिक व सांस्कृतिक रुप से संपन्न है जो अच्छा वातावरण यहां दिखता है वो अन्य क्लब में नहीं पाया गया। इस अवसर पर क्लब के सचिव डॉ अक्षत अशेष ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. एस. के. गुप्ता, डॉ. रामबहादुर व्यथित, अनूप रस्तोगी, अशोक खुराना, सुधांशु शर्मा, परविन्दर सिंह दुआ, मुकेश रस्तोगी, डॉ. गोपाल मिश्रा, सतीष चन्द्र मिश्रा, दीपक सक्सेना, नितिन गुप्ता, डॉ. भास्कर शर्मा, के. एल. गुप्ता, नरेश चन्द्र शंखधार, सुिमत मिश्रा, अक्षज रस्तोगी, रजनी मिश्रा, डॉ. सौरभ शंखधार, पूजा जैमिनी, डॉ. मधु गौतम, पारस रस्तोगी, मिलिन्द रस्तोगी, गगनजीव वोहरा, राजीव रस्तोगी, राहुल रस्तोगी, पारुल रस्तोगी, अतुलकृष्ण रस्तोगी, पंकज रस्तोगी, अतुल रस्तोगी, अनुपम गुप्ता, कुलदीप रस्तोगी, सुनील गुप्ता, उपेन्द्र गुप्ता, आशीष सिंघल, मनीश सिंघल, डॉ. आदित्यहरी गुप्ता, आदि उपस्थित रहे। क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने संचालन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here