होम राज्य उत्तर प्रदेश युवा संकल्प सेवा समिति के केमिकल युक्त रंगों का बहिष्कार अभियान...

युवा संकल्प सेवा समिति के केमिकल युक्त रंगों का बहिष्कार अभियान को मिलने लगा जनसमर्थन आज ईखखेड़ा के श्री राम प.जू. हाई स्कूल में विद्यालय के छात्र छात्राओं को केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग ना करने की दिलाई गईं शपथ!

युवा संकल्प सेवा समिति द्वारा चलाये जा रहे ,केमिकल युक्त रंगों का बहिष्कारअभियान को अब जनसमर्थन मिलने लगा है अभियान के तहत आज तहसील सहसवान के ग्राम ईखखेड़ा के श्री राम प.जू. अभियान आज हाई स्कूल, में इस जागरुकता अभियान के प्रभारी नीरज मौर्य व कार्यक्रम संयोजक अवनेश कश्यप ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग ना करने की शपथ दिलाई।
संस्था के प्रवन्धक /सचिव पुनीत कुमार कश्यप ने आयोजन मे सहयोग कर रहे सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का अभार व्यक्त किया।


संस्था के सदस्य व प्रभारी नीरज मौर्या ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि केमिकल वाले कलर स्किन को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं,ऐसे रंग लगने के बाद बदन में खुजली होने लगती है, दाग पड़ जाते हैं और कई बार सूजन भी हो जाती है, केमिकल अधिक घातक हो तो स्किन कैंसर का खतरा भी हो सकता है।
संस्था के संयोजक अवनेश कश्यप ने कहा कि होली पर केमिकल युक्त रंगों से तो बचना ही चाहिए उसके साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए जो हर मोहल्ले और गांव में जगह-जगह होली जलाई जाती हैं उन सबको मिलकर एक जगह एक होली जलानी चाहिए जिससे कि पर्यावरण को कम हानि पहुंचेगी और आपसी भाईचारा भी बना रहेगा।

इस मौके पर कॉलेज के अध्यापक/अध्यापिका – हरीश मौर्य, सत्यम सिंह,मनोज कुमार, अशुल गुप्ता, कुसुम मौर्य, गुन्जन शर्मा
छात्र छात्राओं के नाम अजय कुमार, लकी ,आकाश ,आदर्श, अनिकेत साहिल, आमिर, अरमान, ईदउल ,निशांत ,प्रदीप, सोहन ,लक्की चौधरी ,निकेता, पूनम, नेहा ,सुहानी, मंतशा, क्षमता, पूनम, दीक्षा ,स्नेहा ,रजनी, कीर्ति, गौरी ,निम्मी, श्वेता,आदि मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here