बदायूं क्लब बदायूँ में सोमवार को क्लब के सदस्यों के परिवार की महिलाओं व बच्चों द्वारा क्लब में आकर्षक नृत्य पेश किए बहीं बच्चों ने भी होली के गानों पर नृत्य व गीत गाकर फाग उत्सव मनाया। फॉग उत्सव का सुभारम्भ क्लब के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी की ओर से सभी का माल्यर्पण कर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
















होली के रंग बरसे, कार्यक्रम की शुरूआत डी. डी. डान्स ग्रुप के निदेशक देवेन्दर धींगडा द्वारा तैयार की गणेश वन्दना पर आर्यवी वशिष्ठ की प्रस्तुती साथ हुई। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों की महिलाओं व बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। होली के अवसर पर क्लब सदस्यों के लिए आयोजित कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।क्लब सदस्यों के बच्चों , आदि, आद्रिका, वैभवी विजय गुप्ता, अनिकेश जैन, आद्य्या, पावनी, आयर्वी, अंशूमान, कोमल ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। माही और सुहानी द्वारा हास्य परिहास से पूर्ण संचालन प्रस्तुत कर सभी को लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें डॉ. तन्मय सोनल, अक्षत अषेश रिचा, आशीर्वाद पारुल, नितिन रीतिका, आदित्यहरी पूनम गुप्ता, की जोडियों ने होली के गानों पर युगल जोड़ियों के रुप में नृत्य से समां बांध दिया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों की पत्नियों, डा पारुल, रिचा अशेष, पारुल सचित प्रकाश, डा पूनम गुप्ता, हिना गुप्ता, रुचि जैन, रुपाली संजीव, पूजा जैमिनी ने होली के फाग नृत्य प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। डा दीप्ती जोशी गुप्ता, डा रुचि गुप्ता और कृतिका रस्तोगी ने नारी सशक्तिकरण को समर्पित विशेष नृत्य कर तालियां बटोंरी।
रंगारंग कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों परबिंदरर सिंह दुआ, प्रदीप कुमार शर्मा, संजय रस्तोगी, ने भी पत्नियों संग सदाबहार गीतों पर डांस कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सदस्यों को हास्य परिहास से सम्बन्धित मनोरंजक खेल इसकी टोपी उसके सर ने खूब हास्य के ठहाके लगवाये इसमें रुपक वैश्य और हिना विजयी रहे और विशाल व सोनरुपा रनरप रहे।हास्य परिहास व मनोरंजन से परिपूर्ण अनेक कार्यक्रमों ने सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया। गुलाल एवं फूलों की होली से कार्यक्रम होलीमय हो गया।
कार्यक्रम में SSP डॉ ओ पी संह ने अपने पुराने चिर परिचित अंदाज में नदिया के पार फ़िल्म का ‘जोगी रे धीरे धीरे’ और ‘जय जय शिव शंकर’ गाना गाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया।इस अवसर एसएसपी ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को होली की बधाई दी , उन्होंने बदायूं क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि बदायूँ क्लब के सांस्कृतिक कार्यक्रम जनपद की संस्कृति को आगे बढाने का कार्य कर रहा है, ऐसे त्यौहारों पर ये आयोजन समाज में एकता, समसरता एवं भाईचारे को बनाये रखने में कारगर होते हैं। जो निसंदेह प्रशंसनीय है। उसहैत चेयरपरसन सैनरा वैश्य ने भी क्लब के कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा, कि ये बदायूं क्लब अन्य शहरों के क्लब की अपेक्षा अधिक सक्रिय और साहित्यिक व सांस्कृतिक रुप से संपन्न है जो अच्छा वातावरण यहां दिखता है वो अन्य क्लब में नहीं दिखता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा ओ पी सिंह अपनी पत्नी के साथ अंत तक मौजूद रहे, वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उसहैत चेयरपरसन सैनरा वैश्य, चांद कुमार ज्वैलर्स के श्री मुकेश रस्तोगी, नारायण दास बांके बिहारी ज्वैलर्स के नीरज माहेश्वरी, पीकाक प्लाईवुड के गगन जीत वोहरा एवं व्वीट डैस्टिनेशन्स के श्री अनिल कुमार अग्रवाल ,प्रदीप कुमार शर्मा, श्रीमती मीनू’ मंजुला’आयोजन में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर उसहैत के पूर्व चेयरमैन गौरव गुप्ता गोल्डी , क्लब पदाधिकारी उपाध्यक्ष डॉ. एस. के. गुप्ता, सचिव डॉ. अक्षत अषेश,प्रदीप कुमार शर्मा,मनीश सिंघल, संजय रस्तोगी, अनूप रस्तोगी, दीपक सक्सेना, कुलदीप रस्तोगी, आनंद रस्तोगी, डा सुरेश गुप्ता, ज्योति मेंहदीरत्ता, डा चक्रेश जैन, ज्ञानानंद पाण्डेय, डा रितुज चंद्रा, शरद बंसल, शरद रस्तोगी, परविन्दर सिंह दुआ, वीरेंद्र धींगडा, जवाहर रस्तोगी, राजीव शर्मा, एनुलहुदा नकवी, प्रशांत कोहली, मुकेश माहेश्वरी, रजत रस्तोगी, किशन वैश्य, सुशांत रस्तोगी, राजीव रायजादे, पंकज शर्मा, नितिन गुप्ता, सुमित मिश्रा सौरभ शंखधार, अमित पाठक, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया एवं आभार सचिव अक्षत अशेष ने किया।

























