लखनऊ. हाल ही में सम्पन्न हुए विधान सभा के चुनाव के बाद सरकार का गठन फ़िलहाल टाल दिया गया है. साथ ही स्वदेश केसरी के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,व अमित शाह के गुजरात मे होने के चलते उनसे मुलाकात में एक दो दिन का समय लग सकता है।इसी के चलते ऐसी सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि उत्तर प्रदेश सरकार का शपथ ग्रहण होली के बाद ही हो पायेगा। सूत्रों के अनुसार खबर है कि कल योगी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने.दिल्ली जा रहे हैं और इसी मुलाकात में सरकार के गठन को लेकर चर्चा होगी।

























