प्राथमिक विद्यालय दहेमी में आज मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं की बैठक का आयोजन
बदायूँ । बदायूँ जिले की ब्लॉक सालारपुर के ग्राम देहमी की प्रधानाध्यापक श्रीमती ऋतु शर्मा द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु कार्य योजना है जो गत वर्ष की भांति
इस वर्ष भी अगस्त से दिसंबर माह तक चलाया जाएगा। इसी के तहत महात्मा गांधी जयंती पर ग्राम दहेमी के परिवेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, माताओं बहिनों को सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत अलग-अलग माह में अलग-अलग कार्ययोजनाएं संचालित की गई, जिनके माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता अभियान का प्रसार किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय न जाने वाली बालिकाओं का नामांकन कराना, आत्मरक्षा प्रशिक्षण से अवगत कराना , मीना की लघु फिल्मों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाना,घरेलू हिंसा, बाल हिंसा आदि के लिए हेल्पलाइन नंबर तथा बाल अधिकारों से भी अवगत कराया जा रहा है । कार्यक्रम में उपस्थित सभी माता बहिनों,बालिकाओं को संदेश दिया गया की बच्चियों के जन्म पर खुशी मनाएंगे तथा उनकी शिक्षा व सशक्तिकरण व स्वावलंबन के लिए तन ,मन, धन से योगदान देंगे।इस नारे के साथ “हमारी बेटी हमारा अभियान, प्रेरक देश की है पहचान”कार्यक्रम का समापन किय्या गया।

























