होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में रात 1 बजे शार्ट सर्किट से ,अरविंद माहेश्वरी की दुकान...

बिल्सी में रात 1 बजे शार्ट सर्किट से ,अरविंद माहेश्वरी की दुकान में लगी आग,पुलिस की सतर्कता से आग पर पाया काबू,आसपास की कई दुकानें बची, व्यापारी का हुआ लाखों का नुक्सान

साभार- दीपक माहेश्वरी “बाबा”(स्वदेश केसरी न्यूज़ सूत्र)

बिल्सी(बदायूँ) नगर के बम्बा चौराहे के पास व्यापारी अरबिंद माहेश्वरी की दुकान में रात 1 बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिसके कारण व्यापारी का लाखों का माल जलकर खाक हो गया।बिल्सी पुलिस के प्रयासों से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया जिससे बाजार की आसपास की दुकानों में आग नहीं फैल सकी।

रात 1:00 बजे बम्बा चौरहै पर तैनात पुलिसकर्मियों ने देखा कि दुकान में से धुँआ निकल रहा है पास जाकर देखने पर देखा कि दुकान में आग लग रही है इसी दौरान पुलिस की गश्त वाली गाड़ी भी आ गई जिसने तत्काल प्रयास करते आसपास के दुकानों के ऊपर बने घरों पर मौजूद लोगों को जगा कर सहयोग की अपील की ।जिसके कारण पड़ोसी दुकानदारों भी पुलिस के साथ आग पर काबू पाने में पुलिस की मदद को आगे आये तत्काल इसकी सूचना दुकान मालिक के घर पर दी गई जिसके चलते अरविंद माहेश्वरी के साथ साथ उनके पड़ोसी भी उनकी मदद को दौड़ पड़े।सामने अनुज माहेश्वरी की सर्राफ पर लगे समरसेबल पंप को चालू कराकर जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक व्यापारी का लाखों का माल जलकर खाक हो चुका था,

बिल्सी पुलिस गश्ती जीप की सतर्कता के चलते समय रहते आसपास के दुकानों में आग फैलने से रोक लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया, अगर यह आग आसपास के दुकानों में फैल जाती तो ,पड़ोस की दुकानों के ऊपर बने घरों में इतनी रात गए गहरी नींद में सोए लोगों की जान पर भी संकट हो सकता था। माल के साथ साथ जन हानि भी हो सकती थी।विदित हो सत्य प्रकाश सर्राफ की दुकान के बराबर में अरविंद माहेश्वरी चाय वाले की दुकान है।

कोरोना काल अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ है ऐसे में दुकान में रखा सभी जलकर खाक हो जाने से व्यापारी के सामने पारिवारिक जीविका चलाने का संकट खड़ा हो गया है जिसके कारण व्यापारी का पूरा परिवार सदमे में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here