होम राज्य उत्तर प्रदेश टीएमयू की झोली में टॉयकैथॉन-2021 की मेजबानी

टीएमयू की झोली में टॉयकैथॉन-2021 की मेजबानी

यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यूपी के अलावा उत्तराखंड और पुडुचेरी की 30 टीमें लेंगी भाग
टीएमयू के लिए गर्व की बात, देश के सलेक्ट 87 नोडल केंद्रों में शामिल
यह प्रतिस्पर्धा टीएमयू के प्लेटफॉर्म पर 22 जून से 24 जून तक चलेगी
सात मंत्रालय और एआईसीटीई की प्रतिस्पर्धा पर होगी पैनी नजर
प्रतिस्पर्धा का मुख्य आकर्षण होंगे पचास लाख रुपए के पुरस्कार
24 राज्यों की कुल 286 टीमें नौ विषयों पर लेंगी प्रतिस्पर्धा में भाग
कुलाधिपति ने मेजबानी को यूनिवर्सिटी के लिए बताया स्वर्णिम अवसर
छात्रों के समग्र विकास और उद्यमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध : प्रो. द्विवेदी

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग संकाय को टॉयकैथॉन-2021 के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। टॉयकैथॉन-2021 की परिकल्पना भारतीय सभ्यता, इतिहास, संस्कृति, पौराणिक कथाओं और लोकाचार पर आधारित टॉय एंड गेम्स को लेकर है। यह प्रतिस्पर्धा के जरिए भारत के नवोन्मेषी दिमागों को परखा जाएगा है, जिसमें शिक्षा मंत्रालय, महिला और बाल विकास मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और एआईसीटीई की संयुक्त रूप से मुख्य भूमिका है। टॉयकैथॉन-2021 एक अंतर-मंत्रालयी पहल है। वर्तमान में भारत का खिलौना बाजार लगभग 1.5 बिलियन अमरीकी डालर का है। इनमें से अधिकांश खिलौने भारतीय विरासत और सभ्यता का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। टॉयकैथॉन-2021 भारत में छात्रों, शिक्षकों, स्टार्ट-अप और खिलौना विशेषज्ञों/पेशेवरों के लिए अपने नवीन खिलौने/खेल अवधारणाओं को प्रस्तुत करने के लिए आयोजित हो रही है। यह बड़ी संख्या में 50 लाख रुपये के पुरस्कार जीतने का अनूठा अवसर है।

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग संकाय को देश के 87 नोडल केंद्रों में से एक चुना गया है। एफओई इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मेजबानी करने जा रहा है। टीएमयू 22 जून से 24 जून तक डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। एफओई-टीएमयू में यूपी, यूके और पुडुचेरी की 30 टीमें भाग लेंगी। इस आयोजन के लिए एआईसीटीई फंडिंग कर रहा है। 24 राज्यों की कुल 286 टीमें नौ विषयों के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी। इस प्रतिस्पर्धा का मकसद लीक से हटकर रचनात्मक, तार्किक सोच और पारंपरिक भारतीय खिलौनों को फिर से खोजना और पुनः डिजाइन करना है।

यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री सुरेश जैन, ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन, वीसी प्रो. रघुवीर सिंह और एमजीबी श्री अक्षत जैन ने इस मेजबानी को यूनिवर्सिटी के लिए स्वर्णिम अवसर बताते हुए उम्मीद जताई है, यूनिवर्सिटी के मेधावी छात्र इस प्रतिस्पर्धा की कसौटी पर खरा उतरेंगे। टीएमयू के इंजीनियरिंग संकाय के निदेशक प्रोफेसर आरके द्विवेदी ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, हम छात्रों के समग्र विकास और उन्हें वास्तविक उद्यमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आईआईसी सेल के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार ने बताया, हम इस मेगा इवेंट में प्रतिभागियों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। डॉ. पंकज कुमार गोस्वामी और श्री अजय चक्रवर्ती ने बताया, हम टॉयकैथॉन-2021 को कराने के लिए उच्च गति इंटरनेट सुविधा से लैस हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here