बिल्सी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मोहल्ला नंबर पांच स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने अपने समर्थकों एवं अनुयायियों के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस मौके पर विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय और मानव अधिकारों के सबसे बड़े प्रहरी थे। उन्होंने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी और उनका संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अंबेडकर समिति से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसी क्रम में थाना रोड स्थित अंबेडकर छात्रावास में भी जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान बाबा साहब के संघर्ष और समाज को संगठित करने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि ओमप्रकाश सागर, मंडल अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, समिति अध्यक्ष उमेश बाबू सागर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here