बरेली। बरेली के सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कर किया गया। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।

नवीन सत्र के प्रथम दिन विद्यालय पहुंचे भैया-बहनों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। हवन के यजमान के रूप में श्री सुनील कुमार सिंह उपस्थित रहे। यज्ञ कार्य को विधिवत रूप से राजेश कुमार शर्मा एवं संजीव कुमार उपाध्याय द्वारा संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ नए सत्र की सकारात्मक शुरुआत हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, भैया-बहन एवं पूरा आचार्य परिवार उपस्थित रहा। सभी ने मां सरस्वती से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here