बिल्सी में 7 अप्रैल (मंगलवार) को सिटी कॉम्पलेक्स, तहसील रोड पर श्री बालाजी महाराज के जागरण-कीर्तन एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
कार्यक्रम शाम 6 बजे से अर्धरात्रि तक चलेगा। इससे पूर्व महंत ओम प्रकाश योगी (मेहंदीपुर बालाजी, राजस्थान) द्वारा लाई गई बाबा की दिव्य ज्योति शाम 4 बजे गांधी पार्क पहुंचेगी, जहां से नगर भ्रमण करते हुए शाम 5 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से ज्योति यात्रा व जागरण में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।


























