
बरेली में विद्या भारती द्वारा आयोजित सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. अजीता सिंह तिवारी, मुख्य वक्ता सुश्री रेखा चूड़ासमा और कार्यक्रम अध्यक्षा डॉ. नीलम गुप्ता ने दीप प्रज्वलन से किया।
सुश्री रेखा चूड़ासमा ने कहा कि कुटुंब प्रबोधन और परिवारिक संस्कृति ही समाज का उद्धार कर सकती है।
डॉ. अजीता सिंह तिवारी ने संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण भारत के भविष्य के लिए अनिवार्य है।
डॉ. नीलम गुप्ता ने महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और समाज निर्माण में उनकी सशक्त भूमिका पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, संकल्प ग्रहण और मातृशक्ति के अनुभव साझा किए गए। विद्यालय प्रबंधन की टीम — सरोज अग्रवाल, रश्मि शर्मा, भारती अग्रवाल, माया खुल्वे आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में प्रबन्धिका सरोज अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।


























