

बिल्सी-बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में प्राइमरी विंग की एनुअल स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत उत्साह के साथ हुई। कक्षा 2 के बच्चों ने 50 मीटर दौड़, बैलून रेस, सैक रेस, लेमन-एंड-स्पून, योग और रिले सहित कई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि समाजसेवी दीपक चौहान ने खेलों को बच्चों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
पहले दिन के प्रमुख विजेता —
- 50 मीटर दौड़: नित्या, अभिनव, अनामिका, रूपेश
- सैक रेस: आनंदी, यश, राधिका, अखिल
- बॉल बैलेंसिंग: अनामिका, वीर, आदित्य
विद्यालय डायरेक्टर वी.पी. सिंह और एमडी राहुल कुमार सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क विकसित करते हैं।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थितों में प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।


























