बिल्सी (बदायूं) नगर में आज महर्षि भगवान वाल्मीकि की जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा शाम 6 बजे गांधी पार्क से प्रारम्भ हुई, जिसका शुभारंभ बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के दौरान उपस्थित लोगों ने बाल्मीकि भगवान के जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया।

मुख्य बाजार से होते हुए होली चौक पर संपन्न

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों— बालाजी तिराहा,मुख्य बाजार, अटल चौक, नगर पालिका मार्केट,से होती हुई होली चौक पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई।

शोभायात्रा में अनेक आकर्षक स्वचालित झांकियां, धार्मिक झांकियों और काली अखाड़े के प्रदर्शन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे थे। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

नेताओं ने दी बधाई, आयोजन समिति का किया आभार

शुभारंभ के अवसर पर विधायक हरीश शाक्य के साथ बहजोई से पधारी वरिष्ठ भाजपा नेत्री मंजू दिलेर भी मौजूद रहीं। दोनों नेताओं ने आयोजन समिति के अथक प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह शोभायात्रा नगर की सांस्कृतिक एकता और परंपराओं का प्रतीक है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पालिका प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल रहे-पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर,भाजपा नेता दीपक चौहान,शैलेंद्र शर्मा,मोहित गुप्ता, प्रीतम वाल्मीकि,विक्की वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि, सचिन वाल्मीकि
सहित अनेक क्षेत्रीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here